Home » Articles » Gau Mata ko Ghar Me Rakhne Ke Laabh
 

गौ माता को घर में रखने के लाभ

 
गौ माता को घर में रखने के लाभ


शास्त्रों में गाय को माता कहा गया है। गाय एक बहुपयोगी पशु है जो कि हमारे लिए कई प्रकार से लाभकारी भी है। पुराने समय में सभी के घरों में गाय अनिवार्य रूप से रहती थी। आज भी गांव में रहने वाले या ग्रामीण परिवेश से संबंधित लोगों के यहां गाय रहती है। गाय बहुत ही पवित्र और पूजनीय मानी गई है। ऐसा माना जाता है कि गाय की पूजा करने से सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त हो जाती है। इसी वजह से आज भी गाय को पूजा जाता है। 

गाय को घर में रखने के निम्नलिखित लाभ हैं...

- गाय जहां रहती है वहां किसी भी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय नहीं हो पाती और वातावरण सकारात्मक बना रहता है।
- गाय से निकलने वाली गंध से वातावरण में मौजूद कई हानिकारक कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
- गाय का दूध भी कई बीमारियों में औषधि का ही काम करता है।
- गाय को घर में रखने से सभी प्रकार के वास्तु दोष भी नष्ट हो जाते हैं।
- गाय का मूत्र कई बीमारियों में औषधि के रूप में काम आता है।

- गौमूत्र से कैंसर जैसे असाध्य रोग का इलाज हो जाता है। गाय के प्रभाव में रहने वाले व्यक्ति को कभी ऐसी कोई भी बीमारी नहीं होती।

- गाय का गोबर भी कई कामों में उपयोग किया जाता है। इनके अतिरिक्त कई फायदे हैं गाय को घर पर रखने के। इन्हीं सब की वजह से गाय को अपने घरों पर रखा जाता था।