Home » Articles » Bolte Samaya Inn Baton Ka Dhayan Rakhna
 

बोलते समय इन बातों का ध्यान रखना

 
बोल चाल और अपने बात करने के लहजे से कुछ लोग सबके द्वारा पसंद किये जाते है वहीँ दूसरी और कुछ लोगो का सलीका ऐसा होता है कि उनसे कोई भी बात करना पसंद नहीं करता। यदि आप भी चाहते है कि सब लोग आपसे बात करना पसंद करें तो इन सोलह बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए...

1. व्यक्ति को बहुत ज्यादा नहीं बोलना चाहिए।
2. बिल्कुल चुप भी नहीं रहना चाहिए।
3. समय-समय पर आवश्यकता अनुसार बोलना चाहिए।
4. दो लोग यदि बात कर रहे हैं तो उनके बीच में बिना पूछे नहीं बोलना चाहिए।
5. बिना सोचे-विचारे कोई बात नहीं करनी चाहिए।
6. बोलने में शीघ्रता नहीं करनी चाहिए।
7. ऊट-पटांग बात नहीं करना चाहिए।
8. उलाहना भरी और मतभेदी बात नहीं करना चाहिए।
9. हमेशा धर्म युक्त और यथार्थ बात करनी चाहिए।
10. दूसरे लोगों को जो बातें बुरी लगती हैं वे बात कभी नहीं बोलनी चाहिए।
11. किसी को भी ताना नहीं मारना चाहिए, ना ही व्यंग्य करना चाहिए।
12. अनावश्यक हंसी और दिल्लगी नहीं करनी चाहिए।
13. दूसरों की बुराई नहीं करनी चाहिए।
14. सच, कोमल, मधुर वाणी रखनी चाहिए।
15. अपने मुख से ही स्वयं की प्रशंसा नहीं करनी चाहिए।
16. बात करते समय किसी भी प्रकार की जिद नहीं करनी चाहिए।