सोमेश्वर तीर्थ

 
सोमेश्वर तीर्थ
तीर्थराज प्रयाग के यमुना पार क्षेत्र में सोमेश्वर महादेव का मंदिर है। अरैल गांव के निकट इस मंदिर का पौराणिक महत्व है। पुराणों के अनुसार इस मंदिर में शिव विग्रह की स्थापना स्वयं चंद्रमा ने की थी। भोग-विलास की अधिकता से चंद्रमा को क्षय रोग हो गया था। बीमारी से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने भगवान शिव का पूजन किया। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर देवाधिदेव महादेव ने उन्हें रोग से छुटकारा दिलाया।
सोमेश्वर तीर्थ प्रयाग की मध्यवेदी के प्रमुख तीर्थों में गिना जाता है। शिव की आज्ञा से चंद्रमा इस तीर्थ में निवास करते हैं। पुराणों के अनुसार सोमेश्वर तीर्थ में मंदिर के आसपास अमृत की वर्षा करते हैं।