Home » Vastu » Vastu Ke Anusaar Dwar Dosh Va Upaaya
 

वास्तु के अनुसार द्वार दोष व उपाय

 

 

वास्तु के अनुसार पूर्व दिशा में घर का दरवाजा है तो ऐसा व्यक्ति कर्ज में डुब जाता है।
 
उपाय
इसके लिए सोमवार को रुद्राक्ष घर के दरवाजे के मध्य लटका दें और पहले सोमवार को हवन करें। रुद्राक्ष व शिव की आराधना करने से आपके समस्त कार्य सफल होंगे।
 
 
पश्विम दिशा में दरवाजा होने से घर की बरकत खत्म होती है।
 
उपाय
ऐसे दरवाजे से दोष उत्पन्न होने पर रविवार को सूर्योदय से पूर्व दरवाजे के सामने नारियल के साथ कुछ सिक्के रखकर दबा दें। किसी लाल कपड़े में बांध कर लटका दें। सूर्य के मंत्र से हवन करें। द्वार दोष दूर होगा।
 
 
वास्तु के अनुसार उत्तर का दरवाजा हमेशा लाभकारी होता है।
 
उपाय
यदि द्वार दोष उत्पन्न होता है, तो भगवान विष्णु की आराधना करें। पीले फूले की माला दरवाजे पर लगाएं। लाभ होगा।
 
 
दक्षिण दिशा में घर का मेन गेट शुभ नहीं हैं तथा इसके कारण घर में लगातार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
 
उपाय
इसके लिए बुधवार या गुरुवार को नींबु या सात कौडिय़ां धागे में बांधकर लटका देना चाहिए।