Home » Upcoming Events » Baglamukhi Jayanti 2021
 

Upcoming Festival-Baglamukhi Jayanti 2021

 

Baglamukhi Jayanti 2021 Date

May 20, 2021 - Thursday

Vaishakh Shukla Ashtami is celebrated as Maa Baglamukhi Jayanti as she is believed to have been born on this day.

 
Devotees should keep a fast on this day and should also worship Maa Baglamukhi. This day is celebrated with a lot of excitement all around the country. Many Yagyas and other religious practices are also organized on this day. Devotees offer prayers in the day time and the night is used for a Bhagvati Jagran.
 
Maa Baglamukhi relieves a person from problems related to his enemies and negative energies. Maa Baglamukhi is also known as Pitambara. It is believed that she loves yellow colour and hence, material which is yellow in colour is used for her puja etc. Maa Baglamukhi’s complexion is also a shade of yellow and a person should wear yellow coloured clothes while worshiping Maa Baglamukhi.
 
Devi Baglamukhi is considered to be the eighth Mahavidya out of ten Mahavidyas. She possesses immense power and is worshipped to be victorious over enemies, arguments etc. Worshipping her relieves a person from all sorts of problems. Bagla has been derived from the Sanskrit word, Valga. This means ‘bride’ in Sanskrit. Maa Baglamukhi has been given this name because of her beauty.
 
Maa Baglamukhi can be seen riding a beautiful chariot and sitting on a throne. Both of these are embedded with gemstones. Maa Baglamukhi’s devotees are victorious in every field. She is most impressed if yellow flowers and coconut are dedicated to her. Deepaks should also be dedicated with turmeric. Yellow clothes can also be offered. Reciting Maa Baglamukhi’s mantras relieves a person from all problems.
 
======================= 
 
वैशाख शुक्ल अष्टमी को देवी बगलामुखी का अवतरण दिवस कहा जाता है जिस कारण इसे मां बगलामुखी जयंती के रूप में मनाया जाता है। इस दिन व्रत एवं पूजा उपासना की जाती है साधक को माता बगलामुखी की निमित्त पूजा, अर्चना एवं व्रत करना चाहिए। बगलामुखी जयंती पर्व देश भर में हर्षोउल्लास व धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस अवसर पर जगह-जगह अनुष्ठान के साथ भजन संध्या एवं विश्व कल्याणार्थ महायज्ञ का आयोजन किया जाता है तथा महोत्सव के दिन शत्रु नाशिनी बगलामुखी माता का विशेष पूजन किया जाता है और रातभर भगवती जागरण होता है। 
 
माँ बगलामुखी स्तंभव शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं अर्थात यह अपने भक्तों के भय को दूर करके शत्रुओं और उनकी बुरी शक्तियों का नाश करती हैं। माँ बगलामुखी का एक नाम पीताम्बरा भी है, इन्हें पीला रंग अति प्रिय है, इसलिए इनके पूजन में पीले रंग की सामग्री का उपयोग सबसे ज्यादा होता है। देवी बगलामुखी का रंग स्वर्ण के समान पीला होता है, अत: साधक को माता बगलामुखी की आराधना करते समय पीले वस्त्र ही धारण करना चाहिए। 
 
देवी बगलामुखी दसमहाविद्या में आठवीं महाविद्या हैं यह स्तम्भन की देवी हैं। इनमें संपूर्ण ब्रह्माण्ड की शक्ति का समावेश हैं। माता बगलामुखी की उपासना शत्रुनाश, वाकसिद्धि, वाद विवाद में विजय के लिए की जाती है। इनकी उपासना से शत्रुओं का नाश होता है तथा भक्त का जीवन हर प्रकार की बाधा से मुक्त हो जाता है। बगला शब्द संस्कृत भाषा के वल्गा का अपभ्रंश है, जिसका अर्थ होता है दुलहन। अत: मां के अलौकिक सौंदर्य और स्तंभन शक्ति के कारण ही इन्हें यह नाम दिया गया है। 
 
बगलामुखी देवी रत्नजडित सिहासन पर विराजती हैं तथा रत्नमय रथ पर आरूढ़ होकर शत्रुओं का नाश करती हैं। देवी के भक्तों को तीनो लोकों में कोई नहीं हरा पाता, वह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता पाता है। पीले फूल और नारियल चढाने से देवी प्रसन्न होतीं हैं। देवी को पीली हल्दी के ढेर पर दीप-दान करें, देवी की मूर्ति पर पीला वस्त्र चढाने से बड़ी से बड़ी बाधा भी नष्ट हो जाती है, बगलामुखी देवी के मन्त्रों से दुखों का नाश होता है।