मानव जीवन से जुड़े कुछ मुख्य सवाल जवाब निम्नलिखित है -
	सवाल : एक बार हाथ से चला गया यानि क्या.?
	जवाब : समय, जीवन का वो पल जो अभी चल रहा है वह वापस कभी नही आता.!
	 
	सवाल : क्या खाने से इन्सान सुधरता है.?
	जवाब : ठोकर खाने से.!
	 
	सवाल : ईश्वर अपने ह्रदय मेँ किस तरह छिपा है.?
	जवाब : जिस तरह लकडी मेँ आग.!
	 
	सवाल : सुख के शत्रु कौन.?
	जवाब : असंतोष, वहम और शंका.!
	 
	सवाल : कौन सी चीज खत्म नही होती.?
	जवाब : आशा, त्ष्णा और वासना.!
	 
	सवाल : कौन किसी की भी परवाह नही करता.?
	जवाब : बालक और पागल.!
	 
	सवाल : अंधकार मेँ हमको कौन सबसे तेजस्वी लगता है.?
	जवाब : आने वाला कल.!
	 
	सवाल : दिल टूट गया हो तो क्या करना चाहिए.?
	जवाब : आशा की मलमपट्टी बाँधनी चाहिए.!
	 
	सवाल : काका, पापा, भाई, बहन के होते हुए भी माँ की जगह क्यों नही ले पाते है.?
	जवाब : माँ का प्यार नि:स्वार्थ होता है इसलिए.!
	 
	सवाल : शुरवीर का पहला लक्षण कौन सा है.?
	जवाब : "क्षमा".!
	 
	सवाल : इस दुनिया मेँ तरह - तरह के वाद है लेकिन सबसे बडा कौन सा है.?
	जवाब : आर्शीवाद.!
	 
	सवाल : इन्सान पर कौन सा ग्रह सबसे खराब असर करता है.?
	जवाब : पुर्वग्रह.!
	 
	सवाल : स्त्री का दिल अगर प्रेमी के लिए पवित्र शाला है तो पुरुष का दिल क्या है.?
	जवाब : "धर्मशाला".!
	 
	सवाल : बडी से बडी भूल कौन सी है.?
	जवाब : कोई भी भूल हो जाने के बाद उसको सुधारना भूल जाना ही सबसे बडी भूल है.!
	 
	सवाल : यौवन क्या है.?
	जवाब : यौवन एक ऐसा वन है, जिसमे जाने मेँ देर नही लगती. सोचो कुछ और हो जाता है कुछ.!