Home » Articles » Safalta Ke Liye Sahayak Kuch Batein
 

सफलता के लिए सहायक कुछ बाते

 

जीवन में सफलता प्राप्ति में ये कुछ बातें सहायक सिद्ध हो सकती है। 

1. अपने जीवन में धन जरूर कमाओ और उस धन का एक बड़ा हिस्सा बचत के रूप में जरूर निकालें।
2. अपने दैनिक जीवन में रोज किन्ही तीन अच्छा काम करने वाले लोगों की तारीफ अवश्य करे।
3. खुद की भूल स्वीकार करने में कभी संकोच न करे।
4. किसी के सपनों पर हँसो मत।
5. अपने पीछे खडे व्यक्ति को भी कभी कभी आगे जाने का मौका दो।
6. रोज हो सके तो सूरज को उगता हुए देखे।
7. बहुत जरुरी हो तभी कोई चीज उधार लो।
8. कर्ज की मात्रा और शत्रुओं की संख्या को कभी बड़ा मत होने दो।
9. कभी किसी कि बुराई मत करो क्योंकि बुराई नाव मे उस छेद के समान है जो बड़ी से बड़ी नाव को भी डुबो देता है।
10. हर व्यक्ति एक हुनर लेकर पैदा होता बस उस हुनर को दुनिया के सामने लाओ।
11. अपने गुस्से पर काबू करे।
12. कुछ पाने के लिए कुछ खोना नही बल्कि कुछ करना पडता है।